अपने क्लाइंट, आपूर्तिकर्ताओं और कर्मचारियों को सभी भाषाओं में संलग्न करना और उनका समर्थन करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी पेशेवर अनुवाद सेवाएं उच्च-गुणवत्ता वाला, कुशल समाधान उपलब्ध कराती हैं जो आपको अनुवाद और स्थानीयकरण कार्यों का बोझ उतारने में मदद करती हैं ताकि आप अपनी महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्यों पर ध्यान दे सकें।
चाहे आप संपूर्ण संसार में उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहते हैं, या फिर एक वैश्विक कार्यबल के साथ आंतरिक रूप से संवाद करना चाहते या अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग करना चाहते, इन सभी के लिए अनुवाद सेवाएं आपकी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकती हैं। लेकिन अनुवाद प्रक्रिया को बारीक और श्रम-साध्य हो सकती है।
व्हाईट ग्लोब की स्थापना एक साधारण व्यवसायिक आधार पर की गई थी: यह कि बेजोड़ गुणवत्ता और सतर्कता के साथ ग्राहक सेवा भाषा सेवा उद्योग में प्रतिस्पर्धी रूप से महत्वपूर्ण हो सकती है। आज, संसार की सबसे बड़ी निजी स्वामित्व वाली अनुवाद सेवा-प्रदाता के रूप में, व्हाईट ग्लोब उद्योग-विशेषज्ञ भाषाविदों और पूर्णकालिक गुणवत्ता प्रबंधकों के एक जांचे-परखे हुए नेटवर्क का उपयोग करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम जो करें वह किसी की तुलना में कम नहीं हो। व्हाईट ग्लोब ग्राहक की जरूरतों के मुताबिक अनेक स्तरों की सेवाएं उपलब्ध कराता है, जिसमें ड्राफ्ट/सारांश अनुवाद से लेकर प्रमाणित अनुवाद तक शामिल हैं, जो हमारे सटीकता के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करने और वैश्विक व्यवसायों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए बहु-चरणीय अनुवाद और समीक्षा प्रक्रिया की विशेषता है।
इन दिनों किसी भी वैश्विक व्यवसाय की सफलता के लिए सटीक और समयबद्ध अनुवाद सेवाएं महत्वपूर्ण हैं। लेकिन इनसे जुड़े चुनौतियों पर विचार करें। आपका संगठन बड़ा हो सकता हैं जिसके पास बहुत अधिक काम हो सकता हैं। या आपका एक छोटा व्यवसाय हो सकता हैं, जिसके पास अनुवाद संसाधनों की कमी हो सकती है। किसी भी स्थिति में, एक वैश्विक उपस्थिति और व्यापक अनुवाद अनुभव वाले सेवा-प्रदाता के साथ आउटसोर्सिंग करना एक बेहतर तरीका हो सकता है।
व्हाईट ग्लोब में, हम वैश्विक कंपनियों को सटीकता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए 300 से अधिक भाषाओं में उनके शब्दों का अनुवाद करने में मदद करते हैं।
हम तकनीकी समाधान उपलब्ध कराते हैं जो प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता हैं, अनुवाद आदेशों की निगरानी करता हैं, और उत्पादकता को बढ़ाता हैं।
व्हाईट ग्लोब वर्तमान समय में 30 से अधिक इंडस्ट्री वर्टिकल को सेवाएं दे रहा है। यह आपकी बहुभाषी चुनौतियों से निपटने के लिए सेवाएं उपलब्ध कराने वाले अग्रणी भाषा सेवा प्रदाता में से एक है:
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस प्रकार का दस्तावेज़ तैयार कर रहे हैं, सटीकता और दक्षता तकनीकी अनुवाद के दो सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं।
पहले अनेक संगठनों द्वारा किए गए कल्पना की तुलना में तकनीकी सामग्री का अनुवाद अक्सर अधिक जटिल और चुनौतीपूर्ण होता है। संरचित सामग्री से लेकर बुद्धिमान सूचना तक अनेक कंपनियां वर्षों से प्रकाशन प्रारूप से सामग्री को अलग करके अपनी प्रक्रिया दक्षता में सुधार करने के लिए सामग्री प्रबंधन प्रणाली (सीएमएस) का उपयोग कर रही हैं। जबकि तकनीकी कम्युनिकेटर और अनुवादक पूर्ण दस्तावेजों पर काम किया करते थे, आजकल वे ज्यादातर नए और संशोधित दस्तावेजों पर ही काम करते है।
व्हाईट ग्लोब की तकनीकी अनुवाद सेवा का उपयोग करके क्लाइंट निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकते हैं:
इस तेजी से प्रतिस्पर्धी होते हुए वैश्विक बाजार में, तीव्र अनुवाद और पेटेंट की मान्यता से राजस्व में लाखों डॉलर का अंतर आ सकता है। नियमित रूप से अनेक शीर्ष विधि फर्मों के साथ-साथ कई फॉर्च्यून 500 कानूनी विभागों के साथ काम करते हुए, व्हाईट ग्लोब अपने बेहतरीन पेटेंट अनुवाद को समयबद्ध ढ़ंग से पूरा करने और अद्वितीय विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। 10,000 से अधिक पेटेंट दस्तावेजों के साथ, व्हाईट ग्लोब के पास ज्ञान और समझ है जो केवल एक अनुभवी कंपनी ही प्रस्तुत कर सकती है।
पेटेंट अनुवाद के लिए किसी विशेष भाषा के केवल सुपरिचय से कही अधिक विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। व्हाईट ग्लोब का लिंग्विस्टिक सर्टिफिकेशन (डब्ल्यूजीएलसी) कार्यक्रम का निर्माण इस प्रकार से किया गया है कि यह प्रत्येक परियोजना को एक पेशेवर भाषाविद् द्वारा दिए गए अनुशासन में विशेषज्ञता के साथ नियंत्रित किया जाना सुनिश्चित करता है। व्हाईट ग्लोब आपको हजारों भाषाऑन और विषय-क्षेत्र के विशेषज्ञों तक पहुंच प्रदान करता है, जिसमें वैसे भाषाविद भी शामिल हैं जिनके पास निम्न क्षेत्रों में उन्नत डिग्री हैं:
वैसी कंपनियाँ जिनके पास बहुत अधिक संख्या में शब्द होते हैं, जिन्हें बहुत तेज़ गति से कार्य को पूरा करने की आवश्यकता, या दोनों, होती हैं, उनके लिए मशीन अनुवाद संभवतः एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में काम कर सकता हैं। वर्तमान मशीनी अनुवाद तकनीक अपने दम पर मानव अनुवादक के समतुल्य गुणवत्ता स्तर का उत्पादन नहीं कर सकती है। हालांकि, समय की कमी, लागत आवश्यकताओं और अंतिम-उपयोग के आधार पर, मशीन अनुवाद प्रक्रिया को तकनीकी शब्दावली, अनुवाद स्मृति तकनीक, ऑप्टिकल अक्षर पहचान (ओसीआर) और अनुवाद के बाद मानव भाषाविदों द्वारा प्रूफिंग के आदर्श संयोजन से बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
कृपया हमारे मशीन अनुवाद के बारे में और जानने के लिए हमसे संपर्क करें और यह जानने के लिए कि क्या आपकी आवश्यकताओं के लिए मशीन अनुवाद एक संभावित समाधान है, हमारे क्लाइंट सर्विस टीम से बात करें।
व्हाईट ग्लोब अनुवाद स्मृति (टीएम) में संग्रहीत पूर्व अनुवादित सामग्री के पुन: उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए अग्रणी कंप्यूटर-सहायक ट्रांसलेशन (कैट) टूल का उपयोग करती है। टीएम संगठनों को समग्र अनुवाद स्थिरता में सुधार करते हुए लागत और समय बचाने में मदद करता है, और टीएम परिसंपत्तियों में वृद्धि होने के साथ इन क्षेत्रों में लाभ समय के साथ बढ़ता जाता हैं और यह व्हाईट ग्लोब के नॉलेज सेंटर में उपलब्ध उपकरण सहित अन्य उपकरणों के साथ संवर्धित होता हैं जो क्रमशः टीएम परिसंपत्तियों को केंद्रीकृत और तकनीकी शब्दावली का प्रबंधन करता हैं।
व्हाईट ग्लोब के नॉलेज सेंटर अनुवाद प्रक्रिया के साथ जुड़े मैनुअल परियोजना प्रबंधन बोझ को कम करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए मॉड्यूलर एप्लीकेशन के एक समूह के रूप में अत्याधुनिक अनुवाद मेमोरी तकनीक का निर्माण कर रहा है। एप्लीकेशन का समूह संपूर्ण कार्य-प्रवाह को स्वचालित करने के साथ ही प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित कर रहा है। साथ ही साथ हितधारकों को परियोजना स्थिति की रिपोर्ट, समीक्षा प्रक्रियाओं का प्रबंधन और ऑडिट ट्रेल्स को बनाए रखने के लिए सीधी पहुँच प्रदान कर रहा है। नॉलेज सेंटर एप्लीकेशन का समूह प्रस्तुत करने से लेकर जारी करने तक संपूर्ण अनुवाद प्रक्रिया को सरल बनाने में सहयोग करता है। अंतिम परिणाम के रूप में अनुवाद की गुणवत्ता में सुधार, लगने वाले समय में कमी, कार्यभार में कमी और महत्वपूर्ण लागत की बचत होती है।
हम व्यवसायिक लेखन और तकनीकी नियमावली से लेकर कानूनी, चिकित्सा और व्यक्तिगत दस्तावेजों तक सभी दस्तावेज़ आवश्यकताओं के लिए प्रूफरीडिंग और समीक्षा सेवाएँ देते हैं। हम शोध प्रबंध और थीसिस प्रूफिंग भी करते हैं। हम समीक्षा और संशोधन की आवश्यकता वाले विपणन और पॉइंट ऑफ़ सेल मटेरियल, शैक्षणिक और वैज्ञानिक रिपोर्ट, सम्मेलन पत्र, और कई अन्य दस्तावेजों की समीक्षा की सेवाएं उपलब्ध कराते है।